खेलराष्ट्रीय

एशिया कप 2025 का आयोजन दुबई और अबू धाबी में होगा।

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 को लेकर धीरे-धीरे अब माहौल बनना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। 9 सितंबर से एशिया कप का 17वां संस्करण शुरू होगा। सभी मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलेगी। टीम इंडिया के दल की अनाउंसमेंट आने वाले एक हफ्ते के अंदर-अंदर हो सकती है।

इस डेट को होगा एशिया कप के लिए भारत के स्क्वाड का ऐलान

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को होने वाला है। इस बात की किसी प्रकार की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, संभावना पूरी है। इस बार एक युवा भारतीय टीम हमको एशिया कप में खेलते हुए नजर आ सकती है। भारतीय टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार भी है। पिछली बार यानी 2023 में जब एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में हुआ था, तब भी भारत ने ही टूर्नामेंट जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *