अमेरिका के साथ रिश्तों पर आया भारत का जवाब, चीन के लिए भी कह दी ये बात
नई दिल्ली: बीते दिनों पाकिस्तानी राजनेताओं की ओर से लगातार आ रहे भड़काऊ बयान को लेकर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने पाकिस्तानी नेतृत्व से दो टूक कहा है कि वो अपनी बयानबाजी पर संयम रखे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से हमने लापरवाह और युद्ध भड़काने वाले बयान देखे हैं, अपनी नाकामी छुपाने के लिए भारत विरोधी रवैया उनकी जानी मानी रणनीति है
MEA प्रवक्ता ने कहा कि हम पाकिस्तान को सलाह देते हैं कि वो अपनी बयानबाजी पर संयम रखें। क्योंकि ऐसे दुस्साहस का परिणाम दर्दनाक होगा, जैसा कि उन्होंने हाल में देखा होगा। साथ ही भारत ने Court of Arbitration यानि मध्यस्थता न्यायालय की वैधता को खारिज करते हुए कहा कि भारत ने इसकी वैधता और क्षमता को कभी स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में सिंधु जल समझौते को लेकर की गई हालिया घोषणा उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।

