मनोरंजन

देश, 48 की उम्र में साड़ी पहन सबको दीवाना बना गईं हरियाणवी छोरी

‘मर्डर’ फिल्म से फेमस होने वालीं मल्लिका शेरावत की अदाएं आज भी महफिल लूट ले जाती हैं। एक समय पर पूरे बॉलीवुड को अपनी जबरदस्त फिल्मों से वो हिला दिया करती थीं। लेकिन अब हसीना ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। मल्लिका अब बेशक अमेरिका जा बस गई हैं। लेकिन उनका पहनावा आज भी भारत की झलक दिखाता है। एक्ट्रेस को अक्सर साड़ी- सूट पहनकर दमदार लुक दिखाते हुए देखा जाता है। जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि मल्लिका किसी भी एंगल से 48 साल की नहीं लगती हैं।

इस बार भी रूप की रानी बनने के लिए मल्लिका ने पीले रंग की साड़ी पहनकर अदाएं दिखाईं। फिर हाथों में चमचमाती गुलाबी चूड़ियां पहनकर भी देसी लुक को शानदार बना लिया। तभी तो हसीना की प्यारी- प्यारी तस्वीरें देखकर फैंस भी लट्टू हो गए हैं। और, जमकर प्यार लुटा रहे हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@mallikasherawat)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *