बिज़नेस

भारत ने क्‍या अभी नहीं खोले हैं पत्ते? ट्रंप के कड़े रुख के बीच अमेरिका के साथ डील के संकेतों

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपना रखा है। रूसी तेल खरीदने के कारण उन्‍होंने भारत पर टैरिफ 50% बढ़ा दिया है। बढ़ा हुआ टैरिफ 27 अगस्‍त से अमल में आएगा। जब टैरिफ के कारण दोनों देशों के रिश्‍तों में तनाव बढ़ गया है, तब भारत की ओर से एक बड़ा संकेत सामने आया है। बताया गया है कि भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौता होने की गुंजाइश पूरी तरह से बनी हुई है। इस पर बातचीत जारी है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह सही दिशा में भी चल रही है। यह दिखाता है कि भारत ने अभी अपने पत्ते पूरी तरह खोले नहीं हैं। वह अमेरिका के रुख के साथ भू-राजनीतिक स्थितियों को समझ रहा है। इस मामले में उसने सारे समीकरण खोलकर रखे हैं। चीन के साथ रिश्‍तों को बेहतर बनाकर ट्रंप पर दबाव डालना भी इनमें शामिल है। चुपचाप भारत अपने मैसेज को अमेरिका तक पहुंचा रहा है। लेकिन, ये साफ है कि भारत कोई भी ऐसी डील नहीं करेगा जिसमें उसके हितों को नुकसान पहुंचे।अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त के आसपास भारत आने वाला है। दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता का छठा दौर इसी महीने होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *