उत्तराखंडदेहरादून

बार एसोसिएशन देहरादून का अनूठा आयोजन: मेयर सौरभ थपलियाल ने कैरम प्रतियोगिता में दी स्वर्गीय सचिंद्र सिंह ‘सचिन’ को श्रद्धांजलि, खेल भावना और सौहार्द पर दिया जोर

 

 

देहरादून

स्वर्गीय सचिंद्र सिंह ‘सचिन’ की स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में पहुंचे महापौर सौरभ थपलियाल

देहरादून।

आज देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा स्वर्गीय सचिंद्र सिंह ‘सचिन’ अधिवक्ता जी की पुण्य स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष  अनिल कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष  मनमोहन कंडवाल,  कुलदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा* कि स्वर्गीय सचिंद्र सिंह ‘सचिन’ जी एक सरल, मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनकी स्मृतियां सदैव सभी के बीच जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

मेयर थपलियाल ने बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि खेल एवं सामाजिक गतिविधियां समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने स्वर्गीय सचिंद्र सिंह ‘सचिन’ जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।