स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया।

