ग्रामीण क्षेत्र में नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग एवं कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत
🇮🇳 ग्रामीण क्षेत्र में नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग एवं कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत
खतौली, मुज़फ्फरनगर

दिनांक 01-Sep-2025
“VRSA ग्रामीण विकास एवं मानव कल्याण संस्थान” के निदेशक राजीव राणा, जो कि भारतीय किसान यूनियन, क्रांतिकारी (जिला अध्यक्ष- समाज सेवा प्रकोष्ठ) से भी जुड़े हुए हैं, ने घोषणा की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं के लिए फ्री इंग्लिश स्पीकिंग एवं कंप्यूटर कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
राजीव राणा ने कहा कि –
“हमारा लक्ष्य है कि सभी किसान और मज़दूर भाइयों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जाए। हर गाँव में यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।”
एनजीओ के नेशनल कोर्डिनेटर मनोज सोम का मानना है कि इंग्लिश व कंप्यूटर शिक्षा से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर रोजगार और भविष्य की संभावनाएँ मिल सकेंगी। यह पहल शिक्षा और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला कदम साबित होगी।
संस्थान की अपील :
सभी ग्रामीण परिवार इस अभियान से जुड़कर अपने बच्चों का नि:शुल्क पंजीकरण कराएं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य दिलाने में योगदान दें।
विशेषताएँ :
पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण
अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा क्लासेस
ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने का संकल्प
हर गाँव में सुविधा उपलब्ध
संपर्क सूत्र :
VRSA
ग्रामीण विकास एवं मानव कल्याण संस्थान
मदकरीमपुर, खतौली, मुजफ्फरनगर
7505366944
7906838146
8800230726
