उत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर: यूजीसी बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर: यूजीसी बिल के विरोध में भाकियू (क्रांतिकारी) का प्रदर्शन

यूजीसी बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) द्वारा जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा जिला अध्यक्ष संजय चौहान को हाउस अरेस्ट किया गया,  इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने आगे की आंदोलनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

संगठन ने स्पष्ट किया कि यूजीसी बिल के विरोध में संघर्ष पूरी मजबूती से जारी रहेगा और किसानों व आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह, जिला अध्यक्ष समाज सेवा प्रकोष्ठ राजीव राणा, जिला महासचिव मनोज सोम, ग्राम अध्यक्ष मड़करीमपुर अनिल कुमार, तहसील उपाध्यक्ष समाज सेवा प्रकोष्ठ सुंदर चौहान, गौरव चौहान, डॉ. उमेश, ब्लॉक अध्यक्ष हैनी, करण सिंह, रामऔतार सिंह, योगेश, मनोज, शिवम, हरिओम, देविंदर, पिंटू, कमल, आकाश, मनोज, ऋतिक, सचिन, राहुल, अशोक, अनुज, सुनील, श्रीपाल और ऋषिपाल सहित अनेक पदाधिकारी जिला अध्यक्ष संजय चौहान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *