भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, निखिल कटारिया बने जिला मीडिया प्रभारी (मुज़फ्फरनगर)
भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, निखिल कटारिया बने जिला मीडिया प्रभारी (मुज़फ्फरनगर)
भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के द्वारा आज गाँव बडसू में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव भूमेश जी ने की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा जी ने सभा को संबोधन के दौरान कहा कि –

“भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) किसानों, मज़दूरों और आम जनता की आवाज़ को और बुलंद करेगा। संगठन का विस्तार ग्रामीण स्तर तक किया जा रहा है, ताकि हर गाँव का युवा और किसान सीधे जुड़ सके। हमारा उद्देश्य किसानों के हक़ की लड़ाई को मजबूती देना और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना है।”
इसके अलावा राष्ट्रीय सलाहकार यज्ञदत्त शर्मा जी, प्रदेश सचिव राजा ठाकुर जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह जी, जिला अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान, जिला मंत्री सागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष (समाज सेवा) संजय सिंह, कैप्टन अशोक कुमार एवं जिला अध्यक्ष (समाज सेवा) राजीव राणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने सभा को संबोधित किया।

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार के दौरान निखिल कटारिया को जिला मुज़फ्फरनगर का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त – सूरज (ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य), अंशुल, प्रिंस, अजय, सचिन, आर्यन, कपिल, कार्तिक, आदेश, किशन, अंशुल (ग्राम बडसू कार्यकारिणी सदस्य), राहुल (ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य), एवं लोकेन्द्र (जिला कार्यकारिणी सदस्य) लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को संगठन में मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में नियुक्तियों की घोषणा के समय भारी संख्या में युवा, बुजुर्ग तथा ग्रामीणजन मौजूद रहे और सभी ने संगठन के विस्तार का स्वागत किया।
