Skip to content
bharat namaskar
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिज़नेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • Contact Us
  • Login
bharat namaskar
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिज़नेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • Contact Us
  • Login
दिल्ली गोलीकांड पर भड़के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव: सरकार और सिस्टम पर बोला करारा हमला
नई दिल्ली

दिल्ली गोलीकांड पर भड़के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव: सरकार और सिस्टम पर बोला करारा हमला

April 30, 2026 भारत नमस्कार

दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल के द्वारा बिहार के 2 युवकों को गोली मारने का मामला गरमाता जा रहा है।इस मामले में अब खेसारी लाल यादव का बेहद तल्ख बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सरकार, व्यवस्था और नेताओं पर हमला बोला है।
जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मार दी। मृतक की पहचान पांडव कुमार और घायल की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान हेड कॉन्स्टेबल नशे में था। उसने युवकों से भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलौज करने लगा, लोगों ने विरोध किया तो गोली चला दी। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल को DDU अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक पांडव कुमार उत्तम नगर की प्रजापति कॉलोनी में रहते थे और जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय थे। शनिवार वह जाफरपुरकलां में दोस्त रूपेश के दो साल के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में गए थे। देर रात करीब दो बजे पार्टी खत्म होने के बाद रुपेश सभी के साथ मेन रावता रोड पर गए।

सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर दोनों दोस्त पांडव और कृष्ण बैठे थे। उनके साथ महिलाएं और अन्य लोग भी थे। तभी पास में ही रहने वाला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात कॉन्स्टेबल नीरज वहां आया और वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलोज करने लगा। इसी बात पर कांस्टेबल आगबबूला हो गया और पिस्टल निकालकर पांडव कुमार के माथे पर रख दी और बाद में सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली पांडव के सीने को चीरती हुई उसके पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया।

मां-बाप का इकलौता का सहारा था पांडव
मृतक पांडव बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है। वह परिवार की इकलौती रीढ़ था और दिल्ली में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था।

परिवार का पूरा खर्च पांडव ही चलाता था। घर में छोटा भाई विकास और एक शादीशुदा बहन है। विकास की पढ़ाई और घर का चूल्हा, सब कुछ उसी की मेहनत से चलता था। अब इस परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।

  • “वर्दी की आड़ में कत्लेआम बर्दाश्त नहीं”: दोषी हेड कांस्टेबल को फांसी देने की मांग पर अड़े पप्पू यादव
  • केदारनाथ धाम पहुंचे दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी: बाबा केदार की विशेष पूजा कर लिया आशीर्वाद

Latest Post

उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देखेगा श्रीलंका; 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया USDMA का दौरा
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देखेगा श्रीलंका; 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया USDMA का दौरा

June 1, 2026 भारत नमस्कार

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान

वक्फ बोर्ड की NOC और मदरसा शिक्षा परिषद का पंजीकरण न दिखाने पर हुई कड़क कार्रवाई
उत्तराखंडदेहरादून

वक्फ बोर्ड की NOC और मदरसा शिक्षा परिषद का पंजीकरण न दिखाने पर हुई कड़क कार्रवाई

June 1, 2026 भारत नमस्कार
महाशंख वटी, दशमूलारिष्ट और भस्म समेत पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधियों का होगा बंपर उत्पादन
उत्तराखंडदेहरादून

महाशंख वटी, दशमूलारिष्ट और भस्म समेत पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधियों का होगा बंपर उत्पादन

June 1, 2026 भारत नमस्कार
8 जून से घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, 18 जून से शुरू होगा भरे हुए फॉर्म लेने का दूसरा चरण
उत्तराखंडदेहरादून

8 जून से घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, 18 जून से शुरू होगा भरे हुए फॉर्म लेने का दूसरा चरण

June 1, 2026 भारत नमस्कार
“आजाद हिन्द फौज के वीर जवानों का त्याग और समर्पण राष्ट्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय” : गणेश जोशी
उत्तराखंडदेहरादून

“आजाद हिन्द फौज के वीर जवानों का त्याग और समर्पण राष्ट्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय” : गणेश जोशी

June 1, 2026 भारत नमस्कार
भगवानपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 3 महीने से फरार 2 शातिर वांछित अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंडहरिद्वार

भगवानपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 3 महीने से फरार 2 शातिर वांछित अपराधी गिरफ्तार

June 1, 2026 भारत नमस्कार
वन विभाग में 109 और महिला सशक्तिकरण विभाग में 88 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंडदेहरादून

वन विभाग में 109 और महिला सशक्तिकरण विभाग में 88 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

June 1, 2026 भारत नमस्कार
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को ‘पद्म भूषण’ सम्मान, बधाई देने आवास पहुंचे सीएम धामी
उत्तराखंडदेहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को ‘पद्म भूषण’ सम्मान, बधाई देने आवास पहुंचे सीएम धामी

May 31, 2026 भारत नमस्कार
“किसानों के सम्मान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा खेत बचाओ अभियान” : गणेश जोशी
उत्तराखंडदेहरादून

“किसानों के सम्मान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा खेत बचाओ अभियान” : गणेश जोशी

May 31, 2026 भारत नमस्कार
गोचर में सारी पुल के पास मिला अज्ञात शव, SDRF ने रेस्क्यू कर जिला पुलिस को सौंपा
उत्तराखंडचमोली

गोचर में सारी पुल के पास मिला अज्ञात शव, SDRF ने रेस्क्यू कर जिला पुलिस को सौंपा

May 31, 2026 भारत नमस्कार

Business

भारत ने क्‍या अभी नहीं खोले हैं पत्ते? ट्रंप के कड़े रुख के बीच अमेरिका के साथ डील के संकेतों
बिज़नेस

भारत ने क्‍या अभी नहीं खोले हैं पत्ते? ट्रंप के कड़े रुख के बीच अमेरिका के साथ डील के संकेतों

August 14, 2025 भारत नमस्कार

नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपना रखा है। रूसी तेल खरीदने के कारण उन्‍होंने

Copyright © 2026 bharat namaskar. Powered by Brand Booster