जलप्रलय की चपेट में ऐतिहासिक केदार मंदिर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक आए जलजले ने धराली गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कई मकान और होटल तबाह हो गए। आपदा में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई लापता बताए जाते हैं। सेना, ITBP, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग के जवान मोर्चे पर तैनात है। राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। धराली का ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर भी मलबे की चपेट में आ गया है।

यही नहीं सैलाब की चपेट में भगवान शिव का अति प्राचीन कल्प केदार मंदिर भी आ गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह मंदिर बेहद प्राचीन है। इस मंदिर का वास्तु शिल्प केदारनाथ धाम से मिलता जुलता है। लोगों का कहना है कि जिस तरह केदारनाथ धाम के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर वर्षों बर्फ में दबा रहा उसी तरह कल्प केदार मंदिर भी किसी आपदा की वजह से जमीन में दबा रहा था।
