उत्तराखंड

सरकार बोली- 130 लोगों को बचाया गया, सीएम धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

बादल फटने से ऊंचाई पर स्थित गांवों में मंगलवार को अचानक बाढ़ आ गई और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए या तेज पानी में बह गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ आ गई। अब तक इस घटना में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इलाके के गांवों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भाग रहे  है

उत्तराखंड सरकार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 130 लोगों को बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *