उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपराध पर ‘योगी’ का वार: गैंगस्टर पर कसी नकेल

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के साढ़े आठ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों पर जोर दिया। सीएम योगी ने सदन को बताया कि उनकी सरकार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 144.31 अरब रुपये की संपत्ति जब्त की, जिससे संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा।सीएम योगी ने 2016 की तुलना में 15 जुलाई 2025 तक अपराध दर में आई कमी के आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि डकैती में 94%, लूट में 82%, हत्या में 47%, फिरौती के लिए अपहरण में 50%, दहेज हत्या में 16%, और बलात्कार के मामलों में 50% की कमी दर्ज की गई है। योगी ने इन आंकड़ों को अपनी सरकार की कठोर नीतियों और प्रभावी पुलिस कार्रवाई का परिणाम बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *