47वीं PRSI कॉन्फ्रेंस में बंशीधर तिवारी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर साबित हुई। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।
यह सम्मान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन प्रणाली और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से बंशीधर तिवारी ने सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम नागरिकों तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के नवाचारपूर्ण उपयोग, आधुनिक संचार रणनीतियों और संवेदनशील जनसंवाद के जरिए उन्होंने सुशासन की अवधारणा को और अधिक मजबूत किया है। उनके प्रयासों से शासन और जनता के बीच संवाद को नई दिशा और गति मिली है।
उल्लेखनीय है कि देहरादून 13 से 15 दिसंबर 2025 तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है। इस सम्मेलन में देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है।
सम्मेलन में सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर संवाद और नीति विमर्श के एक प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।
