उत्तरकाशी में प्राकृतिक आपदा आई है।अब तक सैकड़ों को बचाया गया, सेना जुटी
धराली में बचाव और राहत कार्य जारी
उत्तरकाशी में प्राकृतिक आपदा आई है। यहां धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है यह घटना बड़कोट के पास की है। बादल फटने से पहाड़ी मलबा गांव में घुस गया। धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना है
उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है
मौसम विभाग ने भारी बारिश के लेकर 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भी उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने और चट्टान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की भीषण घटना सामने आई। यहां के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कुछ ही सेकंड में पूरा गांव सैलाब में बह गया। इस त्रासदी से हुए नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने और 100 से ज्यादा के फंसे होने की जानकारी है।
