उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, आवास परिसर में खिलेगी 17 प्रजातियों की रंगत

 

देहरादून | 02 जनवरी, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित उद्यान में ट्यूलिप उगाने की मुहिम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर ट्यूलिप के बल्ब रोपे। मुख्यमंत्री आवास में इस बार 17 अलग-अलग प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने का लक्ष्य रखा गया है।

लेक पर्पल और बाईकलर प्रजातियां होंगी मुख्य आकर्षण

उद्यान विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष रोपे जा रहे फूलों में लेक पर्पल और बाईकलर जैसी विशेष प्रजातियां शामिल हैं, जो अपनी खास रंगत के लिए जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की तकनीकी बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की।

व्यावसायिक उत्पादन और नवाचार पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार (Innovation) पर विशेष बल दिया। उन्होंने उद्यान विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्तराखंड में ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से राज्य में पुष्प उत्पादन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मशरूम उत्पादन और मौनपालन का लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल फूलों तक ही सीमित न रहकर, आवास परिसर में चल रहे मशरूम उत्पादन, मौनपालन (मधुमक्खी पालन) और बागवानी से संबंधित अन्य गतिविधियों का भी फीडबैक लिया। उन्होंने इन प्रयासों को राज्य के अन्य हिस्सों में भी मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *