गाँव के बच्चों के लिए FREE ENGLISH SPEAKING COURSE
गाँव के बच्चों के लिए FREE ENGLISH SPEAKING COURSE
मुज़फ्फरनगर। VRSA ग्रामीण विकास एवं मानव कल्याण संस्थान, जो कि सेक्शन-8 के अंतर्गत पंजीकृत, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं पैन इंडिया स्तर पर कार्यरत एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) है, द्वारा गाँव के बच्चों के लिए निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रबंध निदेशक राजीव राणा कर रहे हैं।
इस कोर्स का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
राजीव राणा ने बताया कि इस निःशुल्क अंग्रेज़ी कोर्स में किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का बच्चा बिना किसी भेदभाव के भाग ले सकता है। संस्थान का मानना है कि शिक्षा सभी के लिए समान होनी चाहिए और ग्रामीण बच्चों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाएँ, सरकारी एवं निजी नौकरियाँ, इंटरव्यू और डिजिटल प्लेटफॉर्म—हर क्षेत्र में अंग्रेज़ी की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
यह अंग्रेज़ी स्पीकिंग कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण बच्चे इसका लाभ उठा सकें। इस पहल के माध्यम से मुज़फ्फरनगर और मेरठ जनपद के कई गाँवों से बच्चे नियमित रूप से कक्षाओं में भाग ले रहे हैं।
संस्थान द्वारा संचालित यह कोर्स बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी बोलने की झिझक दूर करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं से जुड़ने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभिभावक एवं छात्र मोबाइल नंबर 7906838146 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजीव राणा
(प्रबंध निदेशक)
VRSA ग्रामीण विकास एवं मानव कल्याण संस्थान
(सेक्शन-8, गवर्नमेंट रजिस्टर्ड, PAN INDIA कार्यरत NGO)
मुज़फ्फरनगर
7906838146 l 8800230726
