देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ों में आपदाओं से लोग बेहाल हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में नदी नाले उफान पर आने से काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ों में आपदाओं से लोग बेहाल हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में नदी नाले उफान पर आने से काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।इसके साथ ही 17 अगस्त को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। ऐसे में सभी जिलाधिकारी सावधानी बरतें।
