डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति पर भाजपा अडिग: सुबोध उनियाल
डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति पर भाजपा अडिग: सुबोध उनियाल
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत की चुनावी प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने तथा मतदाता विवरणों के सत्यापन व सुधार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है, ताकि कोई भी घुसपैठिया संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके और लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया कि घुसपैठ के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी की नीति पूरी तरह स्पष्ट है—डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है और SIR अभियान इसी दिशा में एक सशक्त कदम है
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने SIR अभियान को सफल बनाने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
