लाल-हरी लाइट बांध रात में उड़ा दिए कबूतर, गांव में फैली ड्रोन की अफवाह..

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की यह घटना आपको हैरान कर देगी। यहां ड्रोन की अफवाहों के बीच दो युवकों ने ग्रामीणों को डराने के लिए कबूतरों के पैरो में लाल और हरे रंग की लाइट बांधकर उन्हे उड़ा दिया। रात के अंधेरे में जब इन कबूतरों ने गांव के ऊपर से चक्कर लगाए तो गांव के लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से एक पिंजरा व दो कबूतर और तीन लाइट बरामद की।
