बहनों को योगी सरकार का रक्षाबंधन पर बड़ा गिफ्ट रोडवेज की बसों में 3 दिन मुफ्त रहेगी यात्रा

रक्षाबंधन के मौके पर 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपी की बसों और नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों हेतु निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी।

रक्षाबंधन के मौके पर हर बार की तरह इस साल भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहनों को मुफ्त बस यात्रा का गिफ्ट दे दिया है इस बार 8 अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और नगरीय बस सेवाओं में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में बसें संचालित करने का आदेश दिया है।
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए। राज्य मार्गों व अन्य मार्गों में पेट्रोलिंग की जाए
