46 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, लखनऊ में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पूरे प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, नदियां उफान पर हैं 46 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में कई इलाके बाढ़ में डूब गए हैं वहीं वाराणसी समेत कई शहरों में नदियां उफान से ऊपर बह रही है सोमवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के करीब 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में जिसमें प्रयागराज से बलिया तक गंगा के किनारे बसे इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, मिर्जापुर से बलिया तक गंगा उफान है बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है लोगों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम योगी ने 11 मंत्रियों की टीम गठित की है और ये मंत्री अपने-अपने इलाकों में जाकर राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिसमें प्रयागराज से बलिया तक गंगा के किनारे बसे इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। तो वहीं, मिर्जापुर से बलिया तक गंगा उफान पर है। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम योगी ने 11 मंत्रियों की टीम गठित की है और ये मंत्री अपने-अपने इलाकों में जाकर राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
कहीं ऑरेंज अलर्ट तो कहीं येलो अलर्ट जारी
सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन व आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी कि
या गया
