Dehradunउत्तराखंड

उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है मौसम विभाग ने भारी बारिश के लेकर 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भी उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने और चट्टान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की भीषण घटना सामने आई। यहां के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कुछ ही सेकंड में पूरा गांव सैलाब में बह गया। इस त्रासदी से हुए नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने और 100 से ज्यादा के फंसे होने की जानकारी है। वहीं, इस विनाशकारी बाढ़ में 5 होटल पूरी तरह बहकर तबाह हो गए। बाढ़ आने से 10 से 12 मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है।

देश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने के साथ ही प्रदेश में लगभग 59 सड़के बंद पड़ी है। इसके साथ ही, यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बंद है। यमुनोत्री हाईवे पर डबरानी के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण रास्ता बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *