उत्तराखंडदेहरादून

त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सरकार सख्त, आरोपियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

देहरादून

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी बहुत जल्द कानून के शिकंजे में होगा। राज्य सरकार उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने मृतक छात्र के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *