उत्तराखंडदेहरादून

मन की बात समाज को दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत: गणेश जोशी

देहरादून,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या–51, दून विहार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां संस्करण सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए फिट इंडिया मूवमेंट, पारंपरिक कलाओं के संरक्षण, लेस क्राफ्ट, एंटीबायोटिक दवाओं के संतुलित उपयोग और बच्चों व युवाओं में भाषा के प्रति बढ़ते आकर्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत है। यह कार्यक्रम केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और बदलाव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आमजन को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2025 का यह ‘मन की बात’ का अंतिम संस्करण था और इसकी लोकप्रियता यह दर्शाती है कि देशभर में लोग इसे बड़े उत्साह के साथ सुनते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे मिली प्रेरणा को समाजहित के कार्यों में अपनाएं।

कार्यक्रम में दायित्वधारी कैलाश पंत, अभिमन्यु सिंह, पूनम नौटियाल, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, पी.के. शर्मा, संजय नौटियाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *