उत्तरकाशी के दो गांवों की गुहार…
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक के दो गांव हैं क्यार्क और भटवाड़ी। यह सड़क मार्ग से बामुश्किल 20 और 100 मीटर ऊपर हैं। लेकिन ऐसा लगता है
प्रशासन की पहुंच से बहुत दूर हैं। इस दोनों गांवों में बने अधिकतर घरों में दरारें आ गई हैं। ये दरारें कुछ नई तो कुछ पुरानी हैं। जमीन धंस रही है
बंद सड़कों के कारण बीमार बुजुर्ग गांवों में फंसे हैं। स्कूली बच्चों में भविष्य को लेकर संशय गहराया हुआ है। क्यार्क के रमेश पंवार ने बताते हैं डेढ़ साल पहले ही घर बनाया था, लेकिन अब उनका पूरे मकान में दरारें हैं। रात में जब बारिश होती है, दिल बैठ जाता है। बच्चे सहम जाते हैं। वह मानते हैं धराली में बड़ी आपदा आई है, लेकिन हमारी तरफ कौन ध्यान देगा। हम भी इसी प्रदेश के बांशिदें हैं। गांव की मीना देवी कहती हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार सास को जिला मुख्यालय में बड़े अस्पताल में दिखाना था
भटवाड़ी ब्लाक के गंगोत्री धाम के पास मुखबा, धराली, बगोरी, भैरवघाटी, हर्षिल, छोलमी, जसपुर, पुराली, झाला, सुक्की, बुक्की, हुर्री, भंगोली, सुनगर, पाला, वार्सू, गगनानी, डबरानी, नरोण, सालंग आदि बुरी तरह प्रभावित हैं।
