उत्तरकाशी में पीड़ितों को हौसला दे रहे CM धामी बहन रोना नहीं आपका भाई साथ है..
उत्तरकाशी में आपदा के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंच गए। वो पिछले दो दिनों से लगातार मौके पर डटे हुए हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। इसके अलावा पीड़ितों का हौसला भी सीएम बढ़ा रहे हैं।
धराली में आपदा के बाद आंध्रप्रदेश का दौरा रद करके लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 48 घंटे से ग्राउंड जीरो पर जमे हैं। बुधवार को धराली, हर्षिल में लोगों का दर्द बांटकर गुरुवार को धामी पौड़ी पहुंच गए। पौड़ी में सीएम को अपने बीच पाकर आपदा पीड़ित महिलाएं भावुक हो गईं तो सीएम भी खुद को भावनाओं में बहने से नहीं रोक पाए।
इस बार भी धामी पिछले 48 घंटे से पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हैं। दिनभर आपदा पीड़ितों से मिलना, सेना के जवानों के बीच रहकर उनका उत्साह बढ़ाना और शाम से शुरू होकर देर रात तक अफसरों के साथ बैठक जारी है। उनके प्रो-एक्टिव रहने के कारण पहले भी पीड़ितों को फायदा हुआ है इस बार भी प्रदेश के मुखिया के मौके पर रहने से सरकारी मशीनरी हाईअलर्ट मोड पर काम कर रही है। यही वजह है कि जिस भटवाड़ी-गंगनानी मार्ग के दुरुस्त होने में हफ्ता भर लगने का अनुमान लगाया जा रहा था
,
