BJP ने रातोरात किया ‘खेल’, हाथ मलती रह गई कांग्रेस टिहरी में इशिता सजवाण कैसे बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष?
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में बीजेपी ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। पार्टी ने टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशी सोना सजवान का पत्ता काट कर निर्दलीय इशिता सजवाण को अपने पाले में खींच लिया। कांग्रेस के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं था। इशिता सजवान का पलड़ा भारी देखकर बीजेपी ने ऐसा दांव खेला कि कांग्रेस हाथ मलती रह गई। इस तरह से इशिता निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन चुकी हैं और ये सीट बीजेपी के खाते में आ गई। टिहरी में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में 18 निर्दलीय, 14 बीजेपी और 13 कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुरू हुआ। बीजेपी ने सोना सजवाण को अपना प्रत्याशी बनाया। सोना ने नामांकन भी कर दिया पर मतदान से एक रात पहले बीजेपी नेतृत्व ने बड़ा फैसला ले लिया। दरअसल निर्दलीय प्रत्याशी इशिता सजवाण काफी मजबूत नजर आ रही थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पर बीजेपी के कई उम्मीदवार चुनाव से पहले ही निर्विरोध जीत गए हैं। पंचायत अध्यक्षों में बीजेपी ने पांच और 11 ब्लाक प्रमुख सीटों पर सिंगल नॉमिनेशन किया है,

