सीएम योगी ने सिर पर रखा हाथ, याद आई 6 महीने पुरानी वो कहानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता और जनता की छोटी-छोटी जरूरतों को प्राथमिकता देने की कार्यशैली का एक और उदाहरण गुरुवार को विधान भवन परिसर में देखने को मिला।
लखनऊ की 9 वर्षीय मासूम बच्ची श्रद्धा ठाकुर ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें अपने स्कूल की सड़क बनवाने के लिए धन्यवाद दिया। यह मुलाकात न केवल श्रद्धा के लिए यादगार रही, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मुख्यमंत्री किस तरह एक छोटी बच्ची की गुहार को गंभीरता से लेते हैं और उसे समयबद्ध ढंग से पूरा करते हैं। इस वर्ष 26 जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा ने सीएम योगी से मुलाकात की थी और अपने स्कूल की जर्जर सड़क की समस्या को उनके सामने रखा था। उसने नया रास्ता बनाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने इस मासूम की बात को गंभीरता से सुना और तुरंत अधिकारियों को सड़क निर्माण के निर्देश दिए।

