उत्तराखंडनैनीताल

कोटाबाग में सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’, छात्रों से किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के कोटाबाग स्थित एक निजी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड को आम जनमानस और विद्यार्थियों के साथ सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है। इसमें सामने आने वाले नवाचार, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणा बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से मन की बात से मिलने वाली सीखों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *